Home छत्तीसगढ़ ‘धर्मेंद्र प्रधान को नहीं देना चाहिए था इस्तीफा’, छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री...

‘धर्मेंद्र प्रधान को नहीं देना चाहिए था इस्तीफा’, छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री ने क्यों कहा ऐसा?

20
0
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है. नीट पेपर लीक केस में उनकी इस्तीफे की मांग हो रही थी और इसको लेकर कॉकरोच जनता पार्टी पिछले 36 दिन से जंतर-मंतर पर धरना दे रही है. शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद CJP पार्टी के प्रमुख अभिजीत दिपके ने इसे छात्रों की जीत बताया है. अब इस पर छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री का रिएक्शन भी सामने आया है.

रायपुर – नीट पेपर लीक को लेकर कॉकरोज जनता पार्टी और देश के युवा दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. उनकी मांग में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा शामिल था. धीरे-धीरे यह प्रदर्शन देश के कई हिस्सों में फैल गया. युवा छात्र-छात्राओं ने संसद भवन तक मार्च भी निकाला. इस दौरान उनकी पुलिस से झड़प भी हुई. अब धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इसको लेकर जहां छात्रों में खुशी जताई गई है. वहीं विपक्ष इसे अपनी जीत के तौर पर देख रहा है. अब छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री ने इस पर बड़ा बयान दिया है.

क्या बोले छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री?
छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री ने कहा कि मेरा व्यक्तिगत मत है कि धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देना चाहिए. सिस्टम में हजारों कर्मचारी रहते हैं. कोई भी गलती कर सकता है. कोई भी मंत्री नहीं चाहेगा कि गड़बड़ हो. किसी एक व्यक्ति की गलती की सजा पूरा विभाग या मंत्री जी भुगतें यह ठीक नहीं है.

उन्होंने कहा कि कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा के पेपर लीक को लेकर कई एक्शन लिए हैं. फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने के निर्देश दिए गए हैं और अब कमेटी गठित हो गई है. अब धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा नहीं देना चाहिए. उनसे इस्तीफा वापस लेने का मैं अनुरोध करता हूं. वह नई शिक्षा नीति लेकर आए हैं. हम मैकाले की शिक्षा पद्धति पर चल रहे थे. शिक्षा विभाग में कई काम हुए हैं. मैं आग्रह करता हूं कि धर्मेंद्र प्रधान जी को देश हित में इस्तीफा वापस लेना चाहिए.

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि भारत सरकार ने नीट पेपर लीक मामले में शुरू से ही गंभीरता से कार्रवाई की है. हमारे राज्य में भी हमने परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ी के लिए कानून बनाया है. अब धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है.

छत्तीसगढ़ में नेता प्रतिपक्ष ने PM से माफी मांगने की कही बात
छत्तीसगढ़ में नेता प्रतिपक्ष महंत चरण दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि छात्रों की गूंज. शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा अन्याय के खिलाफ न्याय की जीत है. सरकार यह सुनिश्चित करे कि भविष्य में कभी पेपर लीक न हो. भारत के भविष्य, युवाओं के साथ खिलवाड़ अब बर्दाश्त नहीं. छात्रों के साथ बर्बरता करने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सभी छात्रों से माफी मांगें

भूपेश बघेल ने कसा तंज
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता भूपेश बघेल ने कहा कि एक ‘प्रधान’ का इस्तीफा हो गया है. ये भारत के युवाओं की जीत है.

रमन सिंह बोले-युवाओं में पनप रहा था आक्रोश
छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पेपर लीक मामले में सख्त कानून बनाए हैं. किसी के साथ भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होगा. इससे युवाओं में जो आक्रोश पनप रहा था उसके लिए बड़ा कदम है.