पवन शर्मा गीदम – दंतेवाड़ा जिले के गीदम थाना क्षेत्र के ग्राम समलूर में जादू-टोना करने के शक में एक बुजुर्ग की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, 65 वर्षीय सुखराम सोढ़ी की हत्या के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल लकड़ी का पट्टा और अन्य सामान भी बरामद किया है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
जादू-टोने के शक को लेकर थी नाराजगी
जांच के दौरान पुलिस ने मृतक के परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की। इस दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि सुखराम सोढ़ी पर कथित तौर पर जादू-टोना करने का शक किया जा रहा था। पुलिस के मुताबिक, इसी बात को लेकर कुछ ग्रामीणों में उसके प्रति नाराजगी थी।

जांच के दौरान पुलिस को धनीराम भोगामी उर्फ मोटू (28), बिनेश सोढ़ी उर्फ बीनू (25) और मंगतू सोढ़ी (27) की भूमिका संदिग्ध लगी। तीनों समलूर गांव के ही निवासी बताए गए हैं।
पूछताछ में सामने आई आरोपियों की कथित संलिप्तता
पुलिस ने तीनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में तीनों की कथित संलिप्तता सामने आई और उन्होंने बुजुर्ग की हत्या की योजना बनाने की बात स्वीकार की। आरोपियों के बताए अनुसार पुलिस ने घटना में इस्तेमाल लकड़ी का पट्टा और अन्य महत्वपूर्ण सामान बरामद किया।
11 सितंबर को गिरफ्तार कर जेल भेजे गए
पुलिस ने मामले में तीनों आरोपियों को 11 सितंबर को गिरफ्तार किया। इसके बाद उन्हें न्यायालय दंतेवाड़ा में पेश किया गया, जहां से तीनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों को भी जांच में शामिल किया जा रहा है।साभार