Home छत्तीसगढ़ छिन्दौला आश्रम मे अतिरिक्त भवन निर्माण कार्य 06 माह से अधुरा ग्रामीण...

छिन्दौला आश्रम मे अतिरिक्त भवन निर्माण कार्य 06 माह से अधुरा ग्रामीण क्षेत्रो मे निर्माण कार्यो का हाल बेहाल

13
0

गरियाबंद – तहसील मुख्यालय मैनपुर से 18 किमी दूर ग्राम पंचायत दबनई के आश्रित ग्राम छिन्दौला स्थित आदिवासी बालक आश्रम परिसर मे पिछले 06 माह से अतिरिक्त भवन निर्माण कार्य अधुरा पड़ा हुआ है इस भवन का निर्माण कौन सा विभाग से और कितने की लागत से किया जा रहा है कार्य स्थल पर सूचना बोर्ड पटल भी नही लगा है और तो और भवन निर्माण के नाम पर आश्रम के आहता को तोड़ दिया गया है जिसके कारण इस आश्रम मे कभी भी मवेशी व अन्य पशु घुस जाते है साथ ही जंगल क्षेत्र होने के कारण कभी भी वन्यप्राणियो के घुसने का अंदेशा बनी रहती है।

गरियाबंद जिले के ग्रामीण इलाको मे चल रहे शासकीय निर्माण कार्यो के देखरेख करने वाला कोई जिम्मेदार नही है जिसके कारण दर्जनो भवन निर्माण कार्य वर्षो से अधुरा पड़ा हुआ है। एक तरह से क्षेत्र मे शासकीय राशियो का खुलेआम दुरूपयोग किया जा रहा है और इसे देखने वाला कोई नही है। इस भवन निर्माण के संबंध मे आश्रम प्रबंधन को भी कोई जानकारी नही है कि भवन का निर्माण कौन सा विभाग द्वारा और कौन सा कार्य एजेंसी द्वारा करवाया जा रहा है और तो और इसकी जानकारी ग्राम पंचायत के निर्वाचित पदाधिकारियो को भी नही है।

निर्माण स्थल पर सूचना पटल गायब – गरियाबंद जिले के कलेक्टर द्वारा लगातार बैठको मे निर्देश दिया जाता है कि जहां भी शासकीय निर्माण कार्य किया जा रहा है पारदर्शिता लाने के लिए वहां सूचना पटल लगाया जाये और नियमानुसार हर निर्माण कार्य मे सूचना पटल लगाना जरूरी भी है इसके लिए अलग से राशि आबंटित किया जाता है ताकि सूचना पटल के माध्यम से आसानी से लोगो को पता चल सके कि यह निर्माण कार्य कौन सा विभाग द्वारा और कितने की लागत से तथा कितने दिनो मे पूर्ण करना है सामान्य जानकारी अंकित किया जाता है लेकिन जिले के दुरस्थ वनांचल क्षेत्रो मे बगैर सूचना पटल के निर्माण कार्य किया जा रहा है जिसके कारण लोगो को यहा पता नही चल पा रहा है कि निर्माण कार्य कब तक पूरा करना है क्षेत्र के लोगो ने गरियाबंद जिले के कलेक्टर भगवान सिंह उइके से मांग किया है कि सभी निर्माण कार्यो मे सूचना पटल लगाया जाये।

निर्माण कार्य अधुरा छोड़ दिया गया – ग्राम दबनई आश्रम परिसर मे इस लाखो रूपये की लागत से निर्माण किये जा रहे भवन निर्माण कार्य को पिछले 06 माह से अधुरा छोड़ दिया गया है भवन निर्माण कार्य कब तक पूरा किया जायेगा कोई बताने वाला नही है।