Home छत्तीसगढ़ गरियाबंद – बड़े गोबरा आश्रम में आदिवासी छात्र की मौत का मामला...

गरियाबंद – बड़े गोबरा आश्रम में आदिवासी छात्र की मौत का मामला फिर गरमाया

60
0

6 माह बाद प्रदर्शनकारियों पर FIR से आक्रोश, चक्काजाम की दी चेतावनी

गरियाबंद 25 लाई 2026 – जिले के बड़े गोबरा आश्रम में 6 माह पहले इलाज के अभाव में एक आदिवासी छात्र की मौत का मामला एक बार फिर गरमा गया है। आश्रम अधीक्षक पर कार्रवाई न होने और उल्टे न्याय की मांग करने वाले जनप्रतिनिधियों पर FIR दर्ज होने से क्षेत्रवासी भड़क गए हैं।

क्या है मामला
6 माह पहले बड़े गोबरा आश्रम में एक आदिवासी छात्र की इलाज के अभाव में मौत हो गई थी। क्षेत्रवासियों ने आश्रम अधीक्षक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए चक्काजाम किया था। उस समय अफसरों ने दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन देकर आंदोलन स्थगित कराया था।लेकिन 6 माह बीत जाने के बाद भी लापरवाह आश्रम अधीक्षक पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई और पीड़ित परिवार को मुआवजा भी नहीं मिला।

जनप्रतिनिधियों पर FIR से बढ़ा आक्रोश

अब क्षेत्र के प्रतिनिधियों पर एफआईआर से भड़के ग्रामीण

पीड़ित को न्याय दिलाने शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं पर 6 माह बाद FIR दर्ज कर दी गई। इससे लोगों का आक्रोश और बढ़ गया है।

आंदोलनकारियों की मांग
क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि: आश्रम अधीक्षक पर तत्काल FIR दर्ज की जाए ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों पर की गई कार्रवाई वापस ली जाएपीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएयदि मांगे पूरी नहीं हुईं तो आंदोलनकारी फिर से चक्काजाम करने की चेतावनी दे रहे हैं। फिलहाल प्रशासन से इस मामले में कोई नया बयान सामने नहीं आया है।