Home छत्तीसगढ़ अग्निवीरों को बड़ी राहत, छत्तीसगढ़ सरकार ने आरक्षण को दी मंजूरी, जानिए...

अग्निवीरों को बड़ी राहत, छत्तीसगढ़ सरकार ने आरक्षण को दी मंजूरी, जानिए किसे मिलेगा फायदा

18
0

रायपुर – छत्तीसगढ़ के उन युवाओं के लिए अच्छी खबर है जो वर्तमान में अग्निवीर बनकर देश की सेवा कर रहे हैं और आने वाले दिनों में अग्निवीर बनने की सोच रहे हैं। राज्य सरकार ने अग्निवीर सैनिकाें के लिए सीधी भर्ती में 10 प्रतिशत आरक्षण तय कर दिया है।

केंद्र सरकार ने जब अग्निवीर सैनिकों की भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ की थी और चार वर्ष की सेवा की शर्त रखी थी,तब यह सवाल उठाए जा रहे थे, चार साल देश की सेवा करने वाले अग्निवीरों का आगे का भविष्य क्या होगा। अग्निवीरों और इस दिशा में अपना कॅरियर बनाने वाले युवाओं को केंद्र सरकार के साथ ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगुवाई वाली राज्य सरकार ने बड़ी राहत दी है। राहत के साथ सीधी भर्ती में 10 प्रतिशत आरक्षण की सौगात भी दे दी है।

राज्य की तृतीय श्रेणी के पदों पुलिस विभाग में आरक्षक, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में वनरक्षक तथा जेल विभाग में प्रहरी की सीधी भर्ती में अग्निवीर सैनिकों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान रखने का फैसला लिया है।

छत्तीसगढ़ के अग्निवीर सैनिकों के लिए राज्य की सिविल सेवाओं में तृतीय श्रेणी के पदों में रिक्तियों का आरक्षण नियम-2026 बनाए जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की।

राज्य सरकार के इस फैसले से प्रदेश के युवाओं में सेना में भर्ती के साथ ही अग्निवीर भर्ती को लेकर क्रेज बढ़ेगा। इन युवाओं के सामने एक बड़ा सवाल यही था, अग्निवीर बनकर चार साल की सेवा के बाद आगे का भविष्य कैसा होगा। राज्य सरकार ने अब इन युवाओं को भविष्य के बारे में निश्चिंत करते हुए एक बड़ी सौगात दे दी है। माना जा रहा है, राज्य सरकार के इस फैसले से प्रदेश में अग्निवीर भर्ती को लेकर युवाओं में एक अलग तरह का उत्साह नजर आएगा।