नई दिल्ली – राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने कानून व्यवस्था और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 16 प्रमुख मेट्रो स्टेशनों को अगले निर्देश तक बंद कर दिया है। यात्रियों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए यह कड़ा कदम उठाया गया है।
दिल्ली में होने वाले बड़े राजनीतिक और सामाजिक प्रदर्शनों का असर देश भर के साथ-साथ छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों से आने वाले यात्रियों और पर्यटकों पर भी पड़ता है। मेट्रो सेवाओं के अचानक बंद होने से दैनिक यात्रियों और नौकरीपेशा लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
राजधानी में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। बंद किए गए प्रमुख स्टेशनों में लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक और रामकृष्ण आश्रम मार्ग शामिल हैं। इसके अलावा बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ और जनपथ स्टेशन पर भी आम जनता के लिए प्रवेश पूरी तरह वर्जित कर दिया गया है।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा बलों ने कई अन्य महत्वपूर्ण इलाकों को भी अपनी जद में ले लिया है। सूची के अनुसार मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय, आईटीओ और दिल्ली गेट भी बंद हैं। साथ ही इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग और शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशन पर भी यात्रियों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के अनुसार सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया है। ये मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रखे जाएंगे।
लोक कल्याण मार्ग
राजीव चौक
पटेल चौक
रामकृष्ण आश्रम मार्ग
बाराखंभा रोड
सुप्रीम कोर्ट
सेवा तीर्थ
जनपथ
मंडी हाउस
केंद्रीय सचिवालय
आईटीओ
दिल्ली गेट
इंद्रप्रस्थ
खान मार्केट
जोर बाग
शिवाजी स्टेडियम






