गरियाबंद, 18 जुलाई 2026। मैनपुर-गरियाबंद नेशनल हाईवे 130C पर आज शनिवार रात करीब 7:30 बजे एक खतरनाक सड़क दुर्घटना हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक युवक का पैर टूटकर अलग हो गया।
पैरी नदी के पास हुई टक्कर
मिली जानकारी के अनुसार मैनपुरकला महुआभाठा निवासी सोनू मोटरसाइकिल से मैनपुर की ओर आ रहा था। पैरी नदी के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक का पैर कटकर अलग हो गया।टक्कर मारने के बाद अज्ञात ट्रक गरियाबंद की तरफ फरार हो गया।
अस्पताल में लगी भीड़
घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। घायल युवक को इलाज के लिए मैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल गरियाबंद रिफर करने की तैयारी की जा रही है। मैनपुर अस्पताल में लोगों की भारी भीड़ देखी गई।
पुलिस कर रही तलाश
मैनपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात ट्रक की तलाश शुरू कर दी है।






