Home छत्तीसगढ़ रायपुर में एक ही घर में मिले पांच लोगों के शव, आत्महत्या...

रायपुर में एक ही घर में मिले पांच लोगों के शव, आत्महत्या की आशंका, मौके पर पुलिस मौजूद

26
0

राजधानी रायपुर में एक घर में पांच लोगों के शव मिले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र के संजय नगर इलाके की है।

रायपुर – छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक घर में पांच लोगों के शव मिले हैं। देर रात पुलिस मौके पर पहुंची तो मामले का खुलासा हुआ। शुरुआती जानकारी के अनुसार, परिवार के सदस्यों में आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र के संजय नगर स्थित मस्जिद के पास का है। एक घर में एक ही परिवार के पांच लोगों का शव मिला है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है सभी ने आत्महत्या की है।

जहर खाकर आत्महत्या

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, परिवार के सभी सदस्यों ने जहर खाकर आत्महत्या की है। मृतकों में परिवार के मुखिया साजिद अली, उनकी पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा शामिल है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही टिकरापारा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे घर को सील कर दिया। मामले की जांच के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। एफएसएल की टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में जुटी हुई है।

  • टिकरापारा पुलिस की टीम मौके पर मौजूद
  • किराये के मकान में रहता था परिवार
  • आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं
  • पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे
जांच में जुटी पुलिस

टिकरापारा थाना प्रभारी राजेश मराई ने बताया कि घटना संजय नगर के मदनी चौक की है। सभी एक ही परिवार के सदस्य थे। वे किराए के मकान में रहते थे। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। एफएसएल की टीम मौके पर जांच कर रही है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले में हर पहलुओं पर जांच कर रही है।