Home छत्तीसगढ़ बड़ी खबर – बंदूक दिखाकर लूटे सोना-चांदी के जेवर, CCTV में कैद...

बड़ी खबर – बंदूक दिखाकर लूटे सोना-चांदी के जेवर, CCTV में कैद हुए बदमाश

24
0

भाटापारा – छत्तीसगढ़ के भाटापारा क्षेत्र में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे ग्राम रोहरा स्थित अपनी दुकान खोलने जा रहे सराफा व्यापारी बलराम सोनी को ग्राम तरेंगा के बाहर सुनसान रास्ते पर चार मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने रोक लिया। बताया जा रहा है कि, बदमाशों ने बंदूक दिखाकर व्यापारी की गाड़ी रुकवाई और बंदूक के पीछे वाले हिस्से से उनके सिर पर वार कर दिया।

जेवरात लूटकर बदमाश फरार
इसके बाद बदमाश व्यापारी के पास मौजूद सोने-चांदी के जेवरात लूटकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्रों में नाकेबंदी और संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
गौरतलब है कि, जिस रास्ते पर यह वारदात हुई है, उसी मार्ग पर कुछ वर्ष पूर्व भी दो सराफा व्यापारियों से लूट की घटनाएं हो चुकी हैं। इन मामलों में अब तक पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है। ऐसे में एक बार फिर उसी क्षेत्र में सराफा व्यापारी को निशाना बनाए जाने से पुलिस की कार्यप्रणाली और अपराधियों पर लगाम लगाने की क्षमता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

दिनदहाड़े लूट के बाद पुलिस के सामने बड़ी चुनौती
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि, क्या इस बार पुलिस दिनदहाड़े हुई इस बड़ी लूट के आरोपियों को पकड़ पाएगी, या यह मामला भी पुराने मामलों की तरह पुलिस की फाइलों में दबकर रह जाएगा?