गरियाबंद – भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के संभाग प्रभारी एवं सहप्रभारी की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से प्रदेश महामंत्री डॉ नवीन मारकण्डेय द्वारा किया गया है जिसमे मैनपुर क्षेत्र के भाजपा नेता नरोत्तम साहू को बड़ी जिम्मेदारी सौपी गई है।
मैनपुर भाजपा नेता नरोत्तम साहू को भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के रायपुर ग्रामीण प्रभारी नियुक्त किया गया है जिससे गरियाबंद जिले के भाजपा कार्यकर्ताओ ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है वही दूसरी ओर बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा नेता नरोत्तम साहू ने कहा पार्टी ने जिस उम्मीद के साथ यह दायित्व सौपा है उसमे पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करूंगा।






