Home छत्तीसगढ़ रायपुर: PCC के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की फरारी के खुलासे

रायपुर: PCC के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की फरारी के खुलासे

31
0

दुबई-नेपाल में छिपा, पहचान छिपाने को बढ़ाई थी दाढ़ी, EOW रिमांड पर पूछताछ जारी

रायपुर –  प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल से आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) की पूछताछ में फरारी के दौरान उसके ठिकानों को लेकर कई अहम खुलासे हुए हैं।

दुबई और नेपाल में भी छिपा था आरोपी
EOW सूत्रों के अनुसार गिरफ्तारी से बचने के लिए रामगोपाल अग्रवाल फरारी के दौरान दुबई और नेपाल में भी छिपकर रहा। दुबई में छत्तीसगढ़ के कई लोगों ने उसे देखने की पुष्टि की है।

पहचान छिपाने के लिए बढ़ाई दाढ़ी
जांच में सामने आया कि अपनी पहचान छिपाने के लिए उसने फरारी के दौरान दाढ़ी बढ़ा ली थी। इसके अलावा वह रायपुर सहित देश के कई शहरों में अलग-अलग स्थानों पर छिपकर रह रहा था।

करीबियों के संपर्क में था
फरार रहने के बावजूद वह अपने करीबी सहयोगियों और परिजनों के लगातार संपर्क में था। उनके माध्यम से आवश्यक जानकारी और अन्य व्यवस्थाएं कर रहा था।

अब सहयोगियों की तलाश में EOWफिलहाल रामगोपाल अग्रवाल EOW की पुलिस रिमांड पर है। एजेंसी उससे लगातार पूछताछ कर रही है और फरारी के दौरान उसके संपर्कों, वित्तीय लेनदेन तथा सहयोगियों से जुड़े पहलुओं की गहन जांच कर रही है।

जांच एजेंसी अब उन लोगों की भी जानकारी जुटा रही है जिन्होंने फरारी के दौरान उसे शरण देने या किसी प्रकार की सहायता उपलब्ध कराई। अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ में आगे और भी महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आ सकती हैं।