Home छत्तीसगढ़ रायपुर के स्पा सेंटरों में पुलिस का छापा:80 से अधिक स्थानों पर...

रायपुर के स्पा सेंटरों में पुलिस का छापा:80 से अधिक स्थानों पर पहुंची पुलिस की टीम, कई सेंटर से मिले आपत्तिजनक सामान

45
0
रायपुर में स्पा सेंटर्स पर पुलिस की कड़ी नज़र, 10 सेंटर्स पर सरप्राइज़ चेकिंग

रायपुर – कानून व्यवस्था बनाए रखने और स्पा सेंटरों में नियमों के पालन की जांच के लिए रायपुर पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। पश्चिम क्षेत्र में पुलिस की संयुक्त टीम ने अलग-अलग इलाकों में संचालित 10 स्पा सेंटरों का औचक निरीक्षण किया।

अभियान के दौरान पुलिस ने स्पा सेंटरों में काम करने वाले कर्मचारियों के पहचान पत्र, आने-जाने वाले लोगों का रिकॉर्ड, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, सुरक्षा इंतजाम और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की। साथ ही यह भी देखा गया कि कहीं सेंटरों में किसी तरह की अवैध या संदिग्ध गतिविधि तो नहीं चल रही है।
निरीक्षण के बाद पुलिस ने संचालकों को कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन कराने, सभी रिकॉर्ड अपडेट रखने और सीसीटीवी कैमरे लगातार चालू रखने के निर्देश दिए। साथ ही शासन के सभी नियमों का पालन करने की हिदायत भी दी गई।

पुलिस ने साफ किया है कि यदि किसी स्पा सेंटर में नियमों का उल्लंघन या अवैध गतिविधि पाई गई, तो संबंधित संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि शहर में ऐसे निरीक्षण आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।