सेलूद – पाटन विधानसभा के ग्राम ढौर में चूना पत्थर खदान के लिए आज 9 जुलाई को प्रस्तावित जनसुनवाई का ग्रामीण ने कड़ा विरोध जताया हैं। ग्रामीण ने जनसुनवाई को लेकर काफ़ी आक्रोशित दिखे और जो खदान खोलने का समर्थन किया उसे ग्रामीण ने लात घुसे से जमकर पिटाई की,इस जनसुनवाई में 182 ग्रामीण शामिल हुए, जिसमें से 177 ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया और 5 लोगों ने चुना पत्थर खदान खोलने के लिए समर्थन किया।
ग्रामीणों ने जताई चिंता, बोले- प्रदूषण से सांस लेना मुश्किल हो जाएगी ,पहले से मौजूद खदानों के कारण गांव में प्रदूषण और जल संकट बढ़ गया है. अब नए उत्खनन की अनुमति मिलती है तो और परेशानियां बढ़ेंगी. और हम अपने गाँव को बंजर होने नहीं देंगे और किसी भी कीमत पर खदान खुलने नहीं देंगे ।
ग्रामीणों का रोष
गांव के लोगों ने साफ कहा है कि चूना पत्थर उत्खनन उनके जीवन और पर्यावरण के लिए खतरा है. उनका कहना है कि धूल और प्रदूषण से सांस लेने में दिक्कत हो रही है. कई लोग बीमार पड़ रहे हैं और खेती भी प्रभावित हो रही है।






