Home छत्तीसगढ़ गरियाबंद पुलिस द्वारा 51 लाख रूपये के अवैध गांजा के साथ मध्य...

गरियाबंद पुलिस द्वारा 51 लाख रूपये के अवैध गांजा के साथ मध्य प्रदेश के दो तस्करों को धरदबोचा।

62
0

आरोपियों के कब्जे से 102.750 अवैध गांजा, एक सफेद रंग का डस्टर कार, दो मोबाइल किया गया, जप्त

कुल जप्त सामग्री- 54 लाख 99 हजार रूपये

गरियाबंद – पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के अवैध गांजा-शराब तस्करी पर कड़ी कार्रवाई के निर्देशों के बाद मैनपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुखबीर की सूचना पर देवभोग रोड में चेकिंग के दौरान सफेद डस्टर कार से 102.750 किलो गांजा बरामद किया गया।

बैरिकेट लगाकर पकड़ी कार
दिनांक 07.07.2026 को थाना प्रभारी मैनपुर को मुखबीर से सूचना मिली कि एक सफेद डस्टर कार में भारी मात्रा में गांजा लेकर देवभोग रोड होते हुए मैनपुर आ रहा है। सूचना पर झरियाबहरा तिराहा के पास पुलिस टीम ने बैरिकेट लगाकर चेकिंग शुरू की।

इसी दौरान बताए गए नंबर की सफेद डस्टर कार आती दिखी। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो चालक कार तेज गति से भगाने लगा। बैरिकेट लगाकर कार को रोका गया।

MP के दो युवक गिरफ्तार
तलाशी में कार में सवार दोनों युवकों ने अपना नाम आर्यन मालवीय पिता हरीश मालवीय उम्र 20 वर्ष और अभिषेक महेस्कर पिता जितेन्द्र महेस्कर उम्र 23 वर्ष बताया। दोनों इछावर, थाना इछावर, जिला सिहोर, मध्यप्रदेश के निवासी हैं।

करीब 55 लाख का माल जब्त
गवाहों के समक्ष कार की तलाशी में कुल 102.750 किलो ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसकी अनुमानित कीमत 51 लाख 37 हजार 500 रुपये है। साथ ही घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की डस्टर कार क्रमांक CG 04 KW 5689 कीमती 3 लाख 50 हजार रुपये और 2 मोबाइल कीमती 11 हजार 500 रुपये भी जब्त किए गए।

कुल जप्ती: 54 लाख 99 हजार रुपयेNDPS एक्ट में मामला दर्ज
दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(ख) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।इस पूरी कार्रवाई में थाना मैनपुर पुलिस टीम की विशेष भूमिका रही।