Home छत्तीसगढ़ गरियाबंद – बुरजाबहाल में नारियल के पेड़ पर गिरी आकाशीय बिजली, पेड़...

गरियाबंद – बुरजाबहाल में नारियल के पेड़ पर गिरी आकाशीय बिजली, पेड़ धू-धू कर जला

112
0

शिक्षक की बाड़ी की घटना, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

गरियाबंद – गरियाबंद जिले के ग्राम बुरजाबहाल में शनिवार रात तेज गड़गड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली गिरने से अफरा-तफरी मच गई।

नारियल के पेड़ पर गिरी बिजली
रात करीब 8:30 बजे बादलों की जोरदार गड़गड़ाहट के बीच ग्राम की शिक्षक तिरन नागेश की बाड़ी में लगे एक नारियल के पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरी। बिजली गिरते ही पेड़ में आग लग गई और समाचार लिखे जाने तक वह धू-धू कर जलता रहा।

गांव में दहशत का माहौल
पेड़ पर बिजली गिरने की तेज आवाज और आग की लपटों को देखकर आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। घटना स्थल के आसपास रहने वाले लोग दहशत में आ गए।

राहत की बात
हालांकि इस घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है। प्रशासन और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली कि बड़ा हादसा टल गया।