गरियाबंद – नवीन शिक्षा सत्र 2026-27 जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन 30 जून दिन मंगलवार को प्रात- 11 बजे से शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल मैनपुर मैदान में जिला प्रशासन गरियाबंद द्वारा आयोजित किया गया है इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्रीमती रूप कुमारी चौधरी शामिल होने पहुंचेगें।
कार्यक्रम के अध्यक्षता राजिम विधायक रोहित साहू, विशेष अतिथि बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरी शंकर कश्यप, पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी, पूर्व विधायक डमरूधर पुजारी, भाजपा जिला अध्यक्ष अनील चंन्द्राकर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती लालिमा ठाकुर, जनपद अध्यक्ष श्रीमती मोहना नेताम, भाजपा मंडल मैनपुर अध्यक्ष संतोष यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गुरू नारायण तिवारी एवं मैनपुर सरपंच श्रीमती हनीता नायक विशेष रूप से उपस्थित रहेगें। मैनपुर में जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव को लेकर जोर-शोर से तैयारी किया जा रहा है।






