बिलासपुर – सेंट्रल जेल में एक बंदी की हत्या का मामला सामने आने के बाद जेल प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है. यह घटना जेल के ई-1 बैरक की है, जहां एक बंदी की कथित तौर पर सिर कुचलकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान नीलू जगत के रूप में हुई है, जो कोटा के दबनपुर का रहने वाला था. वह एक नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद था. जानकारी के अनुसार, जेल के भीतर उसका सिर नाली के स्लैब से कुचल दिया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
इस हत्या के मामले में राजेश राय नामक बंदी पर आरोप लगाया गया है. राजेश राय मुंगेली जिले के चमारी गांव का निवासी बताया जा रहा है. वह पिछले 17 सालों से ट्रिपल मर्डर के मामले में जेल में बंद है.
कब हुई घटना?
खबर के मुताबिक, जिस ई-1 वार्ड में यह घटना हुई, वह मेंटली रूप से बीमार बंदियों के लिए रिजर्व है. शुरू की जानकारी के अनुसार, आरोपी राजेश राय भी मानसिक बीमारी से पीड़ित बताया जा रहा है और इसी वजह से उसे इस स्पेशल वार्ड में रखा गया था. इस घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. वहीं, पुलिस को भी सूचना दी गई, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस यह पता लगाने का लगातार प्रयास कर रही है कि हत्या के पीछे क्या कारण था और घटना किन परिस्थितियों में हुई.

सेंट्रल जेल जैसी हाई सिक्योरिटी जगह के अंदर हुई इस हत्या ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल, पुलिस और जेल प्रशासन मामले की जांच में जुटे हुए हैं. अधिकारियों के मुताबिक, यह जांच पूरी होने के बाद ही घटना के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा.