शिक्षित बेरोजगार युवको के लिए सुनहरा अवसर – वन विभाग द्वारा 5 दिवसीय प्रशिक्षण
गरियाबंद – उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र मे निवास करने वाले शिक्षित बेरोजगार युवक युवतियो को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए उपनिदेशक वरूण जैन द्वारा विशेष अभियान प्रारंभ किया जा रहा है जिसके चलते क्षेत्र के युवक युवतियो को बेहतर रोजगार उपलब्ध हो सके और इसके लिए बकायदा प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है।
उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व अंतर्गत शिक्षित बेरोजगार युवको को इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर एवं मोबाइल रिपेरिंग तथा महिलाओ व युवतियो को ब्यूटी पार्लर एवं अन्य रोजगार मूलक प्रशिक्षण दिया जायेगा जिससे आसानी से रोजगार उपलब्ध हो सके और 05 दिवसीय प्रशिक्षण 19 जून से इको सेंटर कोयबा मे आयोजित किया गया है जिसमे विशेषज्ञ प्रशिक्षको द्वारा प्रशिक्षण दिया जायेगा स्वरोजगार उपलब्ध कराने अवसर उपलब्ध कराई जायेगी
आत्मनिर्भर बनाने की दिशा मे एक बेहतर कदम बताया जा रहा है साथ ही आने वाले समय मे उन्हे प्रशिक्षण के बाद उन्हे व्यवसाय के लिए ऋण उपलब्ध कराने के लिए योजना बनाई जा रही है। उक्त जानकारी देते हुए उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक वरूण जैन ने इस संबंध मे पोस्टर मे दिये गये मोबाइल नंबर के माध्यम से पंजीयन कराने की बात कही है।






