सीईओ प्रखर चंद्राकर बोले- महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण उद्यमिता को दें बढ़ावा
गरियाबंद – छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान” के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना और लक्ष्यों की प्रगति को लेकर जिला पंचायत सभाकक्ष में एक दिवसीय उन्मुखीकरण सह समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला पंचायत सीईओ प्रखर चंद्राकर की अध्यक्षता में हुई बैठक में अधिकारियों को समय-सीमा में लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
सभी विकासखंडों को योजनाबद्ध कार्य के निर्देश
बैठक में जिले के सभी विकासखंड परियोजना प्रबंधक, IFC एंकर, क्षेत्रीय समन्वयक, PRP, वरिष्ठ CRP, FPO एवं FPC-CEO सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। सीईओ प्रखर चंद्राकर ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने पर जोर दिया। उन्होंने सभी विकासखंडों को योजनाबद्ध तरीके से काम करते हुए लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने को कहा।
इन बिंदुओं पर हुई समीक्षा
बैठक में IFC की प्रगति एवं नवीन प्रस्ताव, लखपति दीदी व लखपति ग्राम की प्रगति, 10 के FPO एवं FPC की स्थिति, प्रोड्यूसर ग्रुप का गठन व संचालन, SVEP एवं OSF गतिविधियां, फार्म व नॉन-फार्म आजीविका, SISD लक्ष्य, समूह सैचुरेशन, CLF ट्रांजेक्शन एंट्री, मॉडल CLF MPR प्रविष्टि, बैंक लिंकेज, एंटरप्राइज फाइनेंस तथा NPA की स्थिति सहित कई विषयों की विस्तृत समीक्षा की गई।महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोरसीईओ चंद्राकर ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को मिशन के उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आजीविका संवर्धन, महिला सशक्तिकरण एवं ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए समन्वित प्रयास जरूरी हैं। लखपति दीदी योजना के तहत महिलाओं की आय बढ़ाने और उन्हें उद्यम से जोड़ने पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।बिहान मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में स्व-सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का काम किया जा रहा है। बैठक में तय किया गया कि उत्पादक समूहों को मजबूत कर FPO/FPC के जरिए बाजार से जोड़ा जाएगा, ताकि ग्रामीण उत्पादों को बेहतर दाम मिल सके।






