Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED ने कुर्क की 1000 करोड़ की संपत्ति, गोवा...

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED ने कुर्क की 1000 करोड़ की संपत्ति, गोवा का वेस्टिन होटल भी अटैच

23
0

रायपुर – छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. रायपुर जोनल कार्यालय ने इस मामले में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां अस्थायी रूप से कुर्क (अटैच) कर ली हैं. कुर्क की गईं संपत्तियों में गोवा का प्रसिद्ध वेस्टिन होटल भी शामिल है. ED ने यह कार्रवाई 28 मई 2026 को मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA) के तहत की.  इसके लिए तीन अस्थायी कुर्की आदेश (PAO) जारी किए गए थे. यह पूरी जांच रायपुर की EOW/ACB द्वारा दर्ज FIR पर आधारित है.

सिंडिकेट ने की 2,883 करोड़ की अवैध कमाई!
ED की जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं. रिपोर्ट के अनुसार, साल 2019 से 2023 के बीच राज्य की आबकारी व्यवस्था में भारी हेरफेर किया गया. इस दौरान एक संगठित सिंडिकेट सक्रिय था. इसमें अनवर ढेबर, सेवानिवृत्त IAS अनिल टुटेजा और कई वरिष्ठ सरकारी अधिकारी शामिल थे. इनके साथ शराब डिस्टिलरी मालिकों और निजी संस्थाओं ने मिलकर लगभग 2,883 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध कमाई की.

110 करोड़ में खरीदा गया होटल
गोवा के अंजुना क्षेत्र स्थित लग्जरी होटल वेस्टिन गोवा को कुर्क किया गया है. यह होटल पैसिफिका होटल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर दर्ज है, जिसके निदेशकों में राहुल अग्रवाल और विजय कुमार अग्रवाल शामिल हैं. ईडी का दावा है कि इस होटल की खरीद में करीब 110 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे. यह पूरी राशि शराब घोटाले से प्राप्त अवैध नकदी से चुकाई गई थी.