Home छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई – पैरी नदी किनारे बरेठिन कोना के...

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई – पैरी नदी किनारे बरेठिन कोना के जंगल मेंजंगल में 2.92 लाख की महुआ शराब जब्त

28
0

गरियाबंद – नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के मद्देनजर गरियाबंद जिला आबकारी टीम नशे के खिलाफ सख्त हो गई है। जिला आबकारी टीम और रायपुर संभागीय उड़न दस्ता ने पैरी नदी किनारे बरेठिन कोना के जंगल में छापा मारकर अवैध महुआ शराब की बड़ी खेप पकड़ी है।

मुखबिर की सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और जंगल में छुपाकर रखी गई 2 लाख 92 हजार रुपए कीमत की कच्ची महुआ शराब जब्त की। विभाग ने शराब को नष्ट कर दिया। आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(1)(च) और 34(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।कलेक्टर दीपक अग्रवाल के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी रघुवर सिंह राठौर और मुकेश कुमार अग्रवाल की टीम ने ये कार्रवाई की।

अब टीम शराब बनाने वाले मालिक का पता लगाने में जुटी है।प्रशासन ने साफ किया है कि चुनाव के दौरान अवैध शराब के कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए लगातार छापेमारी जारी रहेगी। nnsp.inनोट: ऊपर दी गई तस्वीरें प्रतीकात्मक हैं। गरियाबंद की ताजा फोटो के लिए स्थानीय न्यूज पोर्टल या जिला जनसंपर्क विभाग से संपर्क करें।