रायपुर – रायपुर जिला कोर्ट परिसर में पेशी के दौरान कोर्ट परिसर स्थित पुलिस चौकी के सामने भाई ने भाई पर चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज जारी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों भाई जिला कोर्ट में नियमित पेशी पर रायपुर जिला कोर्ट पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरु हो गया और देखते ही देखते मारपीट भी मारपीट शुरू हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि एक युवक ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया।
कोर्ट परिसर जैसी संवेदनशील जगह पर हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। आमतौर पर जिला अदालतों में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहता है और आने-जाने वाले लोगों पर निगरानी रखी जाती है। इसके बावजूद पुलिस चौकी के सामने इस तरह की हिंसक घटना होना सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय माना जा रहा है। घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और वहां मौजूद लोगों से पूछताछ शुरू की।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक दोनों भाइयों के बीच पहले से किसी पारिवारिक विवाद को लेकर तनाव चल रहा था। यह भी बताया जा रहा है कि दोनों के बीच संपत्ति या किसी अन्य निजी मामले को लेकर मतभेद हो सकते हैं। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि अभी जांच प्रारंभिक चरण में है और सभी संभावित कारणों की पड़ताल की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि विवाद अचानक बढ़ा या इसके पीछे पहले से कोई योजना थी।
घटना कोर्ट परिसर और पुलिस चौकी के ठीक सामने हुई, जिससे वहां मौजूद वकीलों, पुलिस कर्मियों और लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हमले के बाद घायल युवक को तत्काल अंबेढकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस हमले के पीछे पुरानी रंजिश और पारिवारिक विवाद के एंगल से जांच कर रही है।






