छत्तीसगढ़ में बारिश और बदली के कारण तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, मानसून की सुस्त रफ्तार के कारण जून के पहले पखवाड़े में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है।
रायपुर – आज बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार दिनभर गरज-चमक के साथ आंधी और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
अधिकतम तापमान 42°C और न्यूनतम 26°C के आसपास रहेगा। बारिश के कारण पिछले कुछ दिनों में पारा 5 डिग्री तक गिरा है,
पर मानसून की सुस्ती से जून के पहले पखवाड़े में हीटवेव का खतरा बना है। अगर पारा 45°C पार करता है तो लू घोषित होगी।






