कोरबा – जिले के पाली थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। तेज आंधी-तूफान के बीच पेड़ की भारी डाल गिरने से तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना चोरका दांड गांव में हुई, जिससे पूरे गांव में मातम पसर गया।
शनिवार को सुबह से ही जिले में मौसम का मिजाज बदला हुआ था। अलग-अलग इलाकों में तेज बारिश और आंधी-तूफान देखने को मिला। शाम करीब 5 बजे पाली क्षेत्र में मौसम अचानक बिगड़ गया और तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हुई। चोरका दांड गांव के तीन युवक शिवराम टेकाम 14 वर्ष, कमलेश बड़ा 18 वर्ष और दिनेश तिर्की 17 वर्ष कहीं से लौट रहे थे।
हादसे के बाद मृतकों के घरों में चीख-पुकार मची है। माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। मौसम विभाग ने पहले ही आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया था।