राजधानी रायपुर स्थित शंकर नगर में बुधवार की सुबह एक युवती ने जमकर बवाल काटा। युवती ने यूनिपोल पर चढ़कर जमकर हंगामा मचाया। काफी मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा गया। मामला खम्हारडीह थाने क्षेत्र का है।
रायपुर – छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित शंकर नगर में बुधवार की सुबह एक युवती ने जमकर बवाल काटा। युवती ने यूनिपोल पर चढ़कर जमकर हंगामा मचाया। काफी मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा गया। मामला खम्हारडीह थाने क्षेत्र का है।
बताया जाता है कि मानसिक रूप से कमजोर युवती सुबह-सुबह यूनिपोल पर चढ़ गई। लगभग 40 मिनट तक यूनिपोल के होर्डिंग में चढ़ी रही। लोग उसे नीचे उतरने के लिये गुहार लगाते रहे, लेकिन वह उतरने से मना करती रही। बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने उसे नीचे उतारा।






