Home देश सहरसा में मिड-डे मील से 115 बच्चे पड़े बीमार, खाने में मिला...

सहरसा में मिड-डे मील से 115 बच्चे पड़े बीमार, खाने में मिला था सांप का बच्चा? NGO करता सप्लाई

28
0
सहरसा – बिहार के सहरसा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां महिषी प्रखंड के बलुआहा मध्य विद्यालय में मध्यान भोजन खाने के बाद 115 छात्र अचानक बीमार हो गए. घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. आनन-फानन में सभी बच्चों को इलाज के लिए महिषी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद कई बच्चों को बेहतर इलाज के लिए मॉडर्न अस्पताल रेफर कर दिया गया. फिलहाल सभी छात्र डॉक्टरों की निगरानी में इलाजरत हैं. मिली जानकारी के मुताबिक, मिड-डे-मील भोजन में सांप का बच्चा मिलने की चर्चा भी सामने आई है.
बताया जा रहा है कि जिस एनजीओ द्वारा यह मध्यान भोजन उपलब्ध कराया जाता है, वही संस्था महिषी और नवहट्टा प्रखंड के कुल 146 विद्यालयों में भोजन सप्लाई करती है. घटना के बाद अभिभावकों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है. इधर एनजीओ संचालक अनूप मिश्रा ने पूरे मामले में स्कूल प्रशासन की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है. उनका कहना है कि भोजन वितरण के समय वीडियो रिकॉर्डिंग की गई थी और खाना पूरी तरह सुरक्षित था. उन्होंने कहा कि स्कूल का रसोइया भोजन जांच कर ही रिसीव करता है. उन्होंने दावा किया कि भोजन में मिला पदार्थ सांप का बच्चा नहीं बल्कि “चाली” था. फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है.