महासमुंद – सरायपाली के प्रसिद्ध शिशुपाल पर्वत में युवक-युवती की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। युवक-युवती ने शिशुपाल पर्वत से कूदकर की आत्महत्या की है। बारीकपाली निवासी युवक डिलेश्वर साव और नाबालिग युवती के रूप में हुई पहचान।
प्रेम-प्रसंग का मामला बताया जा रहा है। वन विभाग के सुरक्षा के इंतजाम पर भी सवाल उठने लगे है। पर्यटको से 20-20 रुपए लिए जा रहे है लेकिन सुरक्षा के नाम पर कोई व्यवस्था नहीं है।






