Home देश दिल्ली A/C अग्निकांड – बच सकती थीं नौ जानें, AC फटने के...

दिल्ली A/C अग्निकांड – बच सकती थीं नौ जानें, AC फटने के बाद सभी भागे थे छत की तरफ; तीन की लाश तो सीढ़ी पर जली मिली

40
0
पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार में रविवार तड़के चार मंजिला रिहायशी इमारत में भीषण आग लगने से नौ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जान बचाने के लिए लोग छत की ओर भागे, लेकिन धुएं और आग की लपटों में फंस गए। तीन लोगों के शव सीढ़ियों पर जली अवस्था में मिले। 

नई दिल्ली – पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार इलाके में रविवार तड़के एक भीषण अग्निकांड ने चार मंजिला रिहायशी इमारत को चंद मिनटों में आग के गोले में तब्दील कर दिया। हादसे के वक्त ज्यादातर लोग गहरी नींद में थे, जिससे उन्हें संभलने और बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका। देखते ही देखते पूरी इमारत धुएं और आग की लपटों से घिर गई। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन आग की भयावहता के आगे प्रयास नाकाफी साबित हुए।Delhi Fire Tragedy Nine Lives Could Saved Everyone Fled to the Rooftop After the AC Exploded

लॉक थी सीढ़ियों, वहीं फंस गए 
सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक काफी देर हो गई थी। इस बीच नौ जिंदगियां इस आग की भेंट चढ़ चुकी थीं। चश्मदीदों ने बताया कि तीन लोगों के शव सीढ़ियों पर जले हुए पाए गए। बताया जा रहा है कि आग में फंसे लोगों ने भाग कर सीढ़ियों के जरिए इमारत की छत पर दाखिल होने का प्रयास किया, लेकिन जैसे ही यह लोग छत पर बने दरवाजे तक पहुंचे, सीढ़ियां लॉक होने के कारण यह लोग वहीं फंस गए। आग उपर तक फैल गई और दरवाजा लॉक होने के कारण तीन लोग सीढ़ियों के दरवाजे पर ही मारे गए। अगर समय रहते दरवाजा खुल जाता तो शायद यह लोग जिंदा होते।Delhi Fire Tragedy Nine Lives Could Saved Everyone Fled to the Rooftop After the AC Exploded
पूरी बिल्डिंग में नहीं थी बिजली
स्थानीय लोगों ने बताया कि बिल्डिंग में आग की वजह से बिजली नहीं थी, पूरी बिल्डिंग में चारों तरफ अंधेरा था। लोगों के चीखने और बचाओ-बचाओ की आवाजें सुनाईं दे रहीं थी। धुंआ, इतना ज्यादा था कि फंसे लोगों की आंखों में जलन व दम घुट रहा था। चारों तरफ दहशत का माहौल था। लोगों को अपनी मौत साफ नजर आ रही थी। जान बचाने के लिए सब इधर उधर भागे लेकिन धुंऐ के कारण लोगों का दम घुट गया। जिसके बाद आग ने लोगों को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया और नौ लोगों की जलकर मौत हो गई। वहीं एक दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से झुलस गए।
पहचान के लिए डीएनए सैम्पल लिए गए
दर्जनों लोग जो झुलसने व दम घुटने के कारण अचेत पड़े थे, उन्हें मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने निकाल कर जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं मृतकों की पहचान के लिए परिजनों के डीएनए सैम्पल लिए गए हैं। ताकि शवों की शिनाख्त की जा सके।अमर उजाला से साभार