रायपुर – छत्तीसगढ़ में संचालित वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों की सुरक्षा को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। हाल ही में दूसरे राज्य में हुए क्रूज हादसे के बाद छत्तीसगढ़ में भी सुरक्षा व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा की गई है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वॉटर स्पोर्ट्स से जुड़े सभी स्थानों पर सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही को पूरी तरह अस्वीकार्य बताया गया है।






