छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट Roll Number से करें चेक, ये रहा Direct Link
नई दिल्ली – छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्र का रिजल्ट आज यानी 29 अप्रैल को दोपहर ढाई बजे जारी कर दिया गया है। रिजल्ट राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया गया है। CG Board 10th 12th Result 2026 की घोषणा ऑनलाइन माध्यम से cgbse.nic.in पर की गई है जहां से छात्र या उनके माता पिता रोल नंबर दर्ज करके परिणाम की जांच कर सकते हैं और मार्कशीट की डिजिटल कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं।
रिजल्ट चेक करने के लिए माध्यम
छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट जारी होते ही डायरेक्ट लिंक cgbse.nic.in और रिजल्ट पोर्टल results.cg.nic.in पर एक्टिव हो गया है। इसके साथ ही छात्र डिजीलॉकर की साइट digilocker.gov.in या एप का उपयोग करके परिणाम की जांच कर सकते हैं।
मार्कशीट डाउनलोड करने की स्टेप्स
- छत्तीसगढ़ बोर्ड 10th 12th रिजल्ट 2026 जारी होते ही सबसे पहले cgbse.nic.in पर cg.results.nic.in जाना होगा।
- होम पेज पर आपको अपनी कक्षा (10th या 12th) को चुनना होगा।
- इसके बाद रोल नंबर एवं कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- अब आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
नतीजों के साथ जारी हुई टॉपर्स लिस्ट
परिणाम जारी किये जाने के साथ ही दोनों ही कक्षाओं की टॉपर्स लिस्ट भी जारी कर दी गई है। पिछले साल दसवीं एवं बारहवीं कक्षा में इन स्टूडेंट्स ने टॉप किया था –
10वीं के टॉपर्स
- रैंक 1: इशिका बाला, नमन 600/595, 99.17 %
- रैंक 2: लिव्यांश देवगन 600/594 99.00 %
- रैंक 3: रिया, हेमलता, तिपेश यादव 600/593, 98.83 %
- रैंक 4: अविनाश शाहू, जयेंद्र, प्रवीन प्रजापति, जीवन 600/592, 98.67 %
- रैंक 5: कालिंदी पटेल, मेघा चंद्र, युवराज, जतिन कुमार 600/591, 98.50%
12वीं के टॉपर
- रैंक 1: अखिल सेन, 500/491 यानी 98.20%
- रैंक 2: श्रुति मंगतानी, 500/487 यानी 97.40%
- रैंक 3: वैशाली शाहू, 500/486 यानी 97.20%
- रैंक 4: हिमेश कुमार, लिभी 500/485 यानी 97.00%
- रैंक 5: निशा इक्का, 500/484 यानी 96.80%






