Home छत्तीसगढ़ कोंडागांव में यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटी, 9 घायल – एक का...

कोंडागांव में यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटी, 9 घायल – एक का हाथ कटा, 9 घायल; 3 की हालत गंभीर,रायपुर से जगदलपुर जा रही थी बस

39
0

कोण्डागांव – जिले में शनिवार तड़के एक भयावह सड़क हादसे ने यात्रियों को दहला दिया। नेशनल हाईवे-30 पर सवारी से भरी बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे चीख-पुकार मच गई। हादसे में बस चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कई यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।

तड़के 4 बजे हुआ हादसा
घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के घोड़ागांव-चिलबहार नाला के पास सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है। रायपुर से जगदलपुर होते हुए ओडिशा की ओर जा रही दुबे ट्रेवल्स की बस अचानक संतुलन खो बैठी और सड़क किनारे पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि एक यात्री का हाथ शरीर से अलग हो गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायलों में चालक रोशन साहू, अशद और नवीन शामिल हैं, जिनका जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
तीन यात्री गंभीर, एक का हाथ कटा

इस दुर्घटना में बस चालक रोशन साहू समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों में नवीन नामक यात्री का हाथ कटकर शरीर से अलग हो गया, जो इस हादसे का सबसे दर्दनाक पहलू है। बताया जा रहा है कि नवीन दिल्ली का निवासी है, हालांकि उसकी पहचान की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। इसके अलावा अशद नामक यात्री भी सहित 9 गंभीर रूप से घायल हुआ है।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि बस के सामने अचानक कोई जानवर आ जाने से चालक नियंत्रण खो बैठा, हालांकि पुलिस अभी सभी पहलुओं की जांच कर रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।