रायपुर – आजाद चौक थाना क्षेत्र में स्थित पुलिस क्वार्टर में एक महिला आरक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान पूजा कुशवाहा के रूप में हुई है, जिनका शव कमरे के भीतर फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि शनिवार रात करीब 8:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि क्वार्टर के अंदर एक महिला फंदे पर लटकी हुई है। सूचना मिलते ही आजाद चौक थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। दरवाजा खोलकर अंदर प्रवेश करने पर महिला आरक्षक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला, जिसे नीचे उतारकर जांच प्रक्रिया शुरू की गई।






