बिन्द्रानवागढ़ MLA ने ओड़ आमामोरा मे विभिन्न निर्माण कार्यो का भूमिपूजन किया
गरियाबंद – बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के MLA ने आज दुर्गम पहाड़ी के ऊपर बसे ओड़ आमामोरा पहुंचे जहां ग्रामीणो ने गाजेबाजे के साथ ऐतिहासिक स्वागत किया इस दौरान विधायक जनक ध्रुव ने ग्राम ओड़ आमामोरा मे विभिन्न निर्माण कार्यो का भूमिपूजन किया। इस दौरान क्षेत्र के ग्रामीणो ने MLA को कई समस्याओ से अवगत कराया उनकी प्रमुख मांग अधुरे सड़क निर्माण को पूरा करने के साथ ही स्वास्थ्य सुविधा, बिजली लगाने की मांग किया। इस दौरान आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा विधायक निर्वाचित होने के बाद आज पहली बार आने का अवसर मिला इस क्षेत्र मे मै लंबे समय से आना चाह रहा था लेकिन मुझे प्रशासन द्वारा अनुमति नही दी जा रही थी।
उन्होने कहा इस क्षेत्र के जो भी समस्याएं है उन समस्याओ का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है टाइगर रिजर्व क्षेत्र होने के कारण करोड़ो के सड़क निर्माण कार्य अधुरे पड़े हुए है जिसके कारण क्षेत्र के ग्रामीणो को आवागमन मे भारी परेशानी हो रही है खासकर गर्भवति महिलाओ और बीमार व्यक्ति को इलाज कराने के लिए अस्पताल तक ले जाने मे असुविधाओ का सामना करना पड़ रहा है। उन्होने कहा सड़क निर्माण उनकी पहली प्राथमिकता है सड़क निर्माण हो जाने से अन्य विकास कार्य भी आसानी से होंगे।
इस दौरान क्षेत्र के सरपंचो एवं जनपद सदस्य ने बताया यहां स्वास्थ्य की कोई सुविधा नही है आजादी के 79 वर्षो बाद भी ग्रामीण डाॅक्टर के अभाव मे झाड़फुक कराने मजबुर हो रहे है और समय पर इलाज नही मिलने पर कई लोगो की अकाल मृत्यु हो जाती है। विधायक जनक ध्रुव ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर यहां जल्द ही उपस्वास्थ्य केन्द्र और स्वास्थ्य विभाग की टीम पदस्थ करने का आश्वासन दिया है।
ग्रामीणो ने कहा आज तक इस क्षेत्र मे बिजली नही लगी है बिजली के अभाव मे ग्रामीण रात के अंधेरे मे जीवन यापन करने मजबुर हो रहे है साथ ही पेयजल जैसे बुनियादी सुविधाओ का अभाव है स्कूलो मे शिक्षक नही है महिला बाल विकास विभाग द्वारा संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रो का हाल बेहाल है जहां कोई सुविधा नही है। सभी समस्याओ को गंभीरता से सुनने के बाद विधायक जनक ध्रुव सभी समस्याओ का समाधान करवाने का आश्वासन दिया है।
इस दौरान सरपंच राजीबाई सोरी, अर्जुनलाल कमार, लखन यादव, नंदलाल, मनोज, सुंदरसिंह, दशपुर सरपंच नरेन्द्र ध्रुव, पतोरादादर सरपंच कृष्णकुमार नाग, राकेश कुमार मुर्रा, दिनेश कुमार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हबीब मेमन, टिकेश्वर प्रसाद तिवारी, हेमलाल बारले, केशव सिन्हा सहित बड़ी संख्या मे ग्रामीणजन उपस्थित थे।






