Home देश ईरान से लड़ाई के बीच ट्रंप ने शुरू किया एक और युद्ध!...

ईरान से लड़ाई के बीच ट्रंप ने शुरू किया एक और युद्ध! इस बार भारत पर भी असर, बढ़ सकता है दोहरा संकट

47
0
एक तरफ यूएस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इजराइल के साथ मिलकर ईरान से जंग करने में जुटे हुए हैं तो दूसरी तरफ उन्होंने फिर अपना वही हथियार निकाल डाला है, जिससे दुनियाभर की इकोनॉमी को गहरी चोट पहुंच सकती है. असल में ट्रंप ने उन दवा कंपनियों के लिए नया टैरिफ प्लान पेश किया जो उनके “मोस्ट फैवर्ड नेशन”प्राइजिंग प्रोग्राम में शामिल नहीं हैं. इसके साथ ही उन्होंने मेटल इंपोर्ट पर भी नए और सख्त नियम लागू किए हैं.
ट्रंप की नई नीति के तहत कुछ इंपोर्टेड पेटेंट वाली दवाओं और उनके अहम इंग्रेडिएंट्स पर 100% टैरिफ लगाया गया है. इसका मकसद दवा कंपनियों को मजबूर करना है कि ताकि वे अपने प्रोडक्शन यूनिट को अमेरिका में ले आएं और अमेरिकी उपभोक्ताओं को दवाइयां कम कीमत पर उपलब्ध कराएं.
फार्मा कंपनियों पर दबाव बढ़ा
इन टैरिफ का असर कई फार्मा कंपनियों पर पड़ने वाला है. बड़ी दवा कंपनियों को इसका पालन करने के लिए 120 दिन का ही समय मिलेगा, जबकि छोटी कंपनियों को 180 दिन का समय दिया गया है. मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों का कहना है कि इसका मकसद देश में मेडिसिन प्रोडक्शन को तेज करना है. एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने कहा, “उन्हें पहले से चेतावनी मिल चुकी है और हम इसे लागू करने जा रहे हैं.”
किन्हें मिली फार्मा टैरिफ से छूट?

हालांकि, इस आदेश में कई छूट भी ट्रंप ने दी है. नियमों के तहत जो कंपनियां प्राइजिंग प्रोग्राम में शामिल होंगी या अमेरिका में प्रोडक्शन यूनिट बनाने का वादा करेंगी, उन्हें टैरिफ में बड़ी छूट मिल सकती है या पूरी तरह टैरिफ से हटाया जा सकता है. जो कंपनियां प्रोडक्शन अमेरिका में ट्रांसफर करती हैं, उनके टैरिफ को 20 प्रतिशत तक घटाया जा सकता है.