Home छत्तीसगढ़ कांग्रेस का असम प्लान: 100 सीटों पर चुनाव, पांच दलों के साथ...

कांग्रेस का असम प्लान: 100 सीटों पर चुनाव, पांच दलों के साथ गठबंधन

34
0

माजुली – असम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस ने राज्य विधानसभा चुनाव के लिए पांच अन्य दलों के साथ गठबंधन किया है।

गोगोई ने कहा, कांग्रेस राज्य की 126 सीटों में से 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। असम में छह दलों का गठबंधन है। इनमें कांग्रेस, असम जातीय परिषद, रायजोर दल, माकपा, भाकपा(एमएल) और आल पार्टी हिल लीडर्स कान्फ्रेंस शामिल हैं।

हमें उम्मीद है कि भाजपा विरोधी वोट नहीं बंटेंगे और हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली सरकार को सत्ता से बाहर किया जाएगा। कांग्रेस ने शुक्रवार को सात उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की। कांग्रेस अब तक 94 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।