Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ का‘छोटा कश्मीर’ओलों की सफेद चादर से ढका ओढ़ आममोरा ग्राम, DFO...

छत्तीसगढ़ का‘छोटा कश्मीर’ओलों की सफेद चादर से ढका ओढ़ आममोरा ग्राम, DFO ने जारी किए हैरान करने वाले फोटो-वीडियो

165
0

गरियाबंद – यहां तस्वीरें देखकर किसी को भी लगेगा कि यह नजारा कश्मीर का है, लेकिन हकीकत में यह छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के मैनपुर क्षेत्र के ओढ़ आममोरा गांव है। देर रात हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि के बाद पूरा इलाका सफेद चादर से ढक गया,

जिससे नजारा बिल्कुल कश्मीर जैसा नजर आने लगा।प्रकृति के इस अनोखे रूप ने लोगों को हैरान कर दिया है। गांव और आसपास के जंगलों में ओलों की मोटी परत जम गई, जिससे वादियां बर्फ जैसी दिखने लगीं।

उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के DFO ने जारी किए फोटो-वीडियो

उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के DFO वरुण जैन ने इस अद्भुत नजारे के फोटो और वीडियो जारी करते हुए जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीती रात हुई बारिश और ओलावृष्टि के कारण यह दुर्लभ दृश्य देखने को मिला।