गरियाबंद – रमजान के महिना मे मुस्लिम समाज के लोगो द्वारा रोजा रखकर अल्लाह की इबादत किया जा रहा है छोटे -छोटे बच्चो मे भी रोजा रखने खासा उत्साह देखने को मिल रहा है मैनपुर नगर के मात्र 07 वर्षीय आफिया फातिमा ने आज पहला रोजा रखा शाम को इफतार के समय परिवार वालो ने उनका फुलमाला के साथ इस्तेकबाल किया। आफिया फातिमा मैनपुर नगर के ट्रेक्टर शोरूम के मालिक असलम मेमन की बेटी है।






