रायपुर – छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई की तबीयत अचानक खराब होने के बाद उन्हें रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायपुर में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उन्हें न्यूरो सर्जरी वार्ड के आईसीयू में रखा गया है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर नजर बनाए हुए है।






