उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व उपनिदेशक वरुण जैन ने जंगल को आग से बचाने अपील किया है
गरियाबंद – वन विभाग द्वारा जंगल को आग से बचने के लिए लगातार गांव-गांव बैठक लेकर तथा नुक्कड़ सभा एवं कला जत्था के माध्यम से ग्रामीणो में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है
उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व एवं गरियाबंद वन मंडल के जंगल में विभिन्न प्रकार के दुर्लभ वन्य प्राणियों के साथ कीमती वृक्ष वन औषधियां भारी मात्रा में है गर्मी के दिनों में जंगल में आग लगा देने से वन औषधीय के साथ वन प्राणियों और जंगल को भारी नुकसान होता है, बावजूद इसके कई लोगों द्वारा जानबूझकर जंगल में आग लगाकर भारी नुकसान पहुंचाया जाता है वन विभाग द्वारा जंगल के भीतर जगह-जगह छिपा कर ट्रेप कैमरा लगाया गया है ताकि जंगल में अवैध शिकार के साथ ही आग लगाने वालों का आसानी से पता लगाया जा सके, उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के कुल्हाड़ीघाट वन परिक्षेत्र जंगल के कक्ष क्रमांक 786 परिसर नगरार में आग लगने वाले एक आरोपी अर्जुन कमार को वन विभाग ने पकड़ा है और आरोपी पर वन अपराध पंजीबाध्द कर कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से उन्हें 14 दिन के लिए रिमांड पर जेल दाखिला कराया गया है,
DFO द्वारा जंगल को आज से बचने की अपील
उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक वरुण जैन एवं गरियाबंद मंडल के डीएफओ शाशिगानद ने ग्रामीणों एवं क्षेत्र के लोगों से अपील किया है कि जंगल को आग से बचने के लिए सभी अपना सहयोग प्रदान करें, जंगल में आग लगने से भारी नुकसान होता है,






