Home छत्तीसगढ़ राशियों पर क्या रहेगा चंद्र ग्रहण का प्रभाव, जानिए राशि अनुसार क्या...

राशियों पर क्या रहेगा चंद्र ग्रहण का प्रभाव, जानिए राशि अनुसार क्या करना चाहिए दान इस चंद्र ग्रहण के बाद…

45
0

बिलासपुर, – 3 मार्च 2026 को लग रहे चंद्र ग्रहण का स्थानीय समय एवं विभिन्न राशियों पर प्रभाव एवं अगले तीन दिन तक क्या उपाय करके ग्रहण के दुष्प्रभाव को काम किया जा सकता है, ज्योतिष रत्न की उपाधि प्राप्त श्री “शिव शिवा ज्योतिष परामर्श केंद्र” सीपत चौक बिलासपुर के संचालक ज्योतिषाचार्य पं. आशुतोष शुक्ल जी महाराज के अनुसार

यह वास्तविकता से अवगत कराने वाला विश्लेषण उन सभी लोगों के लिए विशेष महत्व रखता है, जो ग्रहण काल के दौरान जाप ध्यान आदि के माध्यम से आध्यात्मिक उन्नति हेतु प्रयासरत रहते हैं l

आपने अक्सर यह बात देखा होगा की कई ग्रहण आते हैं, कुछ भारत देश में दृश्य एवं मान्य होता है जबकि कुछ दृश्य एवं मान्य नहीं होता है, सरल शब्दों में कहें तो ज्योतिषीय गणना दृष्टि से ग्रहण का प्रभाव अथवा प्रभाव भौगोलिक दृष्टि के आधार पर निर्धारित होता है l यह बात तो सामान्य जान भी समझते हैं कि अलग-अलग स्थान का टाइम जोन अलग-अलग होता है अर्थात समय में भिन्नता पाई जाती है l
अब बात छत्तीसगढ़ के संदर्भ में करते हैं तो जब छत्तीसगढ़ में यह दृश्य स्थिति में आएगा, तभी इसका प्रभाव होगा एवं तभी से ग्रहण माना जाएगा l जीव पृथ्वी के जी भौगोलिक क्षेत्र में रहता है उसके अनुरूप उस पर अंतरिक्ष पिंडों, ग्रह आदि के हलचल का प्रभाव भिन्न-भिन्न पड़ता है l

छत्तीसगढ़ में ग्रहण का समय – छत्तीसगढ़ में ग्रहण का स्पर्श चंद्रमा के उदय के साथ ही शाम को 6:07 में होगा तथा ग्रहण का मोक्ष शाम को ही 6:45 में होगा l

ग्रहण के समय क्या करें – आध्यात्मिक उन्नति की कामना रखने वाले जातक, ग्रहण के पूर्व स्नान करके साफ-सुथरे वस्त्र पहनकर स्वच्छ आसन में बैठकर भगवान अथवा ग्रंथ आदि को स्पर्श किए बिना, नाम जप, अथवा गुरु मंत्र या जो मंत्र याद हो उसका जाप मन में करें l

विभिन्न राशियों पर ग्रहण का फल –

छत्तीसगढ़ में निवास करने वाले जातकों पर ग्रहण का प्रभाव इस प्रकार होगा –

मेष राशि वाले जातकों को विभिन्न प्रकार के मानसिक अस्थिरता एवं द्वंद्व की स्थिति का सामना करना पड़ेगा l विभिन्न परेशानियों से चिंता बनी रहेगी l दुष्प्रभाव को कम करने के लिए इन्हें ग्रहण मोक्ष के उपरांत सवा किलो मसूर दाल का शिव मंदिर में दान करना चाहिए l

वृष राशि के जातकों को अनावश्यक लड़ाई झगड़ा एवं गुप्त शत्रुओं का भय रहेगा l 500 ग्राम पीला सरसों शिव मंदिर में चढ़ाए l

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण लाभकारी रहेगा तथापि लाल वस्तुओं का दान करें l

कर्क राशि के जातकों को कुछ नुकसान उठाना पड़ सकता है ग्रहण के तत्काल बाद 2 किलो साबुत चावल शिव मंदिर में चढ़ाए

सिंह राशि के जातकों को शत्रुओं का भय रहेगा तथा कुछ शारीरिक रूप से अप्रिय घटना घट सकती है, स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें l ग्रहण पश्चात ब्राह्मण को भोजन कराएं l

कन्या राशि के जातकों को विभिन्न हानियों के साथ ही विशेष रूप से संबंध बिगड़ने अनावश्यक अनबन आदि की समस्या हो सकती है l माता के मंदिर में एक नारियल एवं लाल पुष्प की माला अर्पण करें l

तुला राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण आर्थिक रूप से लाभ प्रदान करने वाला है तथापि ग्रहण पश्चात लक्ष्मी नारायण का श्वेत सुगंधित पुष्पों से अर्चना करें l

वृश्चिक राशि के लिए यह ग्रहण लाभकारी है l पद प्रतिष्ठा तथा प्रमोशन के लिए शुभ संकेत मिल सकते हैं, समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी l अपने ऊपर से उतर कर 700 ग्राम तिल गरीब व्यक्ति को दान करें l

धनु राशि के जातकों को विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता है अपने वाणी पर नियंत्रण रखें एवं आज जितना काम हो सके उतना बोलें, अपमान होने की संभावना है l गुलाब जल एवं चंदन का शिव मंदिर में दान करें l

मकर राशि के जातकों को यह ग्रहण अत्यंत कष्ट देने वाला है, अत्यंत घोर संकट का सामना करना पड़ सकता है l कुत्ते को तेल से बनी सामग्री खिलाए तथा किसी गरीब को भरपेट भोजन कराएं l

कुंभ राशि वाले जातकों को आज पारिवारिक विवाद से बचकर रहना चाहिए, पत्नी के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य का आज विशेष ध्यान रखें तथा जिनके न्यायालय में बात चल रहे हो उसे कुछ समय के लिए आगे बढ़ा देना चाहिए, अन्यथा शीघ्र ही विवाह विच्छेद हो सकता है l माता के मंदिर में चुनरी चढ़ाना लाभप्रद रहेगा l

मीन राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण कल्याणकारी रहने वाला है l वरिष्ठों का आशीर्वाद लें, पितरों का सम्मान करें l