दुर्ग – छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के अमलेश्वर क्षेत्र में कृष्णा वाटिका रिसाॅर्ट में जुआ खेलते 16 आरोपियों को रंगे हाथ पुलिस ने पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से 25 लाख से अधिक का माल जब्त किया गया है। थाना अमलेश्वर व एसीसीयू की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की है।
दरअसल, 1 मार्च को थाना अमलेश्वर को सूचना मिली थी कि कृष्णा वाटिका रिसाॅर्ट में कुछ व्यक्ति ताश खेल रहे है। इस सूचना को पुलिस ने गंभीरता से लिया और रिसाॅर्ट में रेड कार्रवाई की गई। इस दौरान रिसाॅर्ट के अंदर ताश के पत्तों पर दांव लगाकर हार-जीत लगाते जुआरी पकड़े गए।
रिसाॅर्ट के अंदर 16 जुआरी पकड़े गए। आरोपियों के कब्जे से नगदी राशि 3,59,470 रूपए, 22 नग मोबाइल जब्त किया गया है। साथ ही तीन मोटरसाइकिल, 3 कार जब्त किया गया। जब्त माल की कुल कीमत 25 लाख से अधिक है। आरोपियों के विरूद्ध जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।






