Home व्यापार शेयर बाजार खुलते ही सेंसेक्‍स 1005 अंक टूटा, औंधे मुंह गिरे पोर्ट...

शेयर बाजार खुलते ही सेंसेक्‍स 1005 अंक टूटा, औंधे मुंह गिरे पोर्ट और लॉजिस्टिक्‍स शेयर

23
0

अमेरिका-ईरान युद्ध ने दुनियाभर के शेयर बाजारों को दहका रही है. अमेरिका से लेकर एशिया तक के बाजार आज गिरावट पर कारोबार कर रहे हैं. भारतीय शेयर बाजार में भी आज तगड़ी गिरावट दिख रही है. सेंसक्‍स 1005 अंक गिरकर कारोबार कर रहा है.

नई दिल्‍ली – भारतीय शेयर बाजार में सोमवार सुबह ट्रेडिंग की शुरुआत बड़ी गिरावट के साथ हुई. सेंसेक्‍स आज सुबह 1,125 अंक तो निफ्टी करीब 300 अंकों के नुकसान पर खुला. कुछ समय बाद सेंसेक्‍स में गिरावट कम हुई और सुबह 10:15 बजे यह 1005 अंकों की गिरावट के साथ 80,281 पर कारोबार करने लगा.  ईरान युद्ध और ग्‍लोबल मार्कैट में आई गिरावट की वजह से निवेशकों पर शुरुआत से ही बिकवाली हावी रही और बाजार खुलते ही मुनाफावसूली शुरू हो गई. इससे पहले प्री मार्किट ओपनिंग में सेंसेक्स में 2,800 अंकों की गिरावट दिखी तो निफ़्टी में 500 अंकों का नुकसान दिखा.
आज इंट्रा-डे कारोबार के दौरान लॉजिस्टिक्स और पोर्ट से जुड़े शेयरों में जोरदार तेजी आई. शेयर बाजार में गुजरात पिपावाव पोर्ट और जेएसडब्ल्यू इंफ्रा के शेयर 4.7% तक लुढ़क गए, जबकि अदानी पोर्ट्स में 4.6% की गिरावट दर्ज की गई. लॉजिस्टिक्स शेयरों में डेल्हिवरी 10% तक टूट गया और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस में करीब 7% की गिरावट आई. वहीं, कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया का शेयर 6.8% गिरकर अपने 52-सप्ताह के निचले स्तर 461.85 रुपये पर पहुंच गया, जबकि टीसीएस में 5% की कमजोरी दर्ज की गई.
शेयर बाजार पर आज सिर्फ युद्ध का ही असर नहीं दिखेगा, बल्कि सोने-चांदी की कीमतों में उछाल और क्रूड के चार साल के हाई लेवल पर पहुंचने का भी असर दिखेगा. एक्‍सपर्ट का भी मानना है कि शेयर बाजार में निवेशकों की मानसिकता पर इन सभी फैक्‍टर्स का बखूबी असर दिखेगा और सावधानी के साथ ट्रेडिंग की ओर बढ़ते निवेशक दिन के आखिर तक बिकवाली की तरफ जा सकते हैं.
अमेरिका में दिख रही गिरावट
अमेरिकी बाजार में पिछले सप्‍ताह के आखिरी कारोबारी दिवस पर भी गिरावट दिखी थी और आज सुबह 2 मार्च को भी दलाल स्‍ट्रीट के सबसे बड़े एक्‍सचेंज डाउ जोंस पर 0.72 फीसदी यानी 342 अंकों की गिरावट दिख रही है. फिलहाल डाउ जोंस 48,631 के अंक पर कारोबार कर रहा है. पिछले सप्‍ताह एसएंडपी में 0.42 फीसदी तो नैस्‍डैक पर 0.96 फीसदी की गिरावट दिखी थी.

एशिया के सभी बाजार धराशायी
अमेरिका ही नहीं, एशिया के भी सभी प्रमुख शेयर बाजारों में आज सुबह गिरावट दिख रही है. भारत का गिफ्ट निफ्टी 107 अंक गिरकर 25,171 अंक पर कारोबार कर रहा है. जापान का निक्‍केई 892 अंक गिरकर 57,958 अंकों पर कारोबार कर रहा था. हांगकांग के शेयर बाजार में 822 अंकों की गिरावट दिखी और हेंगसेंग स्‍टॉक एक्‍सचेंज 25,909 पर कारोबार करता दिखा. चीन का शंघाई कंपोजिट भी 30 अंक गिरकर 4,133 अंकों पर ट्रेडिंग करता दिखा.