रायपुर – छत्तीसगढ़ की नई आबकारी नीति को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर जुबानी हमला बोला है। कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधते हुए गांधी पुण्यतिथि, होली, मुहर्रम के दिन शराब दुकान खोलने के भाजपा सरकार के फैसले को शराब प्रेम करार दिया। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार की शराब से राजस्व कमाई की भूख एवं काली कमाई की होड़, शराब कारोबारियों को फायदा पहुँचाने की नीति है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पुण्यतिथि के दिन शराब दुकान बन्द कर समाज को नशामुक्ति की प्रेरणा दी जाती है, भाजपा सरकार ने गांधी पुण्यतिथि के दिन शराब दुकान खोलकर बापू की नशामुक्ति के विचारों की हत्या की है। होली एवं मोहर्रम त्यौहार के दिन शराबखोरी को बढ़ावा देकर शांति भंग करने वालो बढ़ावा दे रही है। इससे त्यौहार के दिन नशेड़ी आतंक मचायेंगे, उपद्रव होगा, शांति भंग होगी। वैसे ही प्रदेश लचर कानून व्यवस्था नशा के कारण आपराधिक घटनायें बढ़ी है, महिलाओं के साथ हिंसा हो रही है। सरकार को महत्वपूर्ण दिन शराब दुकान खोलने के फैसले को वापस लेना चाहिये।






