रायपुर – श्री हनुमान मंदिर ट्रस्ट गुढियारी की ओर से श्रीराम जानकी प्राण प्रतिष्ठा वार्षिक महोत्सव और श्री श्याम बाबा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 19 जनवरी को संध्या पांच बजे से मारुति मंगलम भवन, गुढ़ियारी रायपुर में विशाल भंडारा (भोजन प्रसादी) और संध्या छह बजे से श्याम बाबा का भव्य महोत्सव होगा। यह पावन धार्मिक आयोजन समाजसेवी बसंत अग्रवाल के जन्मदिवस पर आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम की जानकारी देते समाजसेवी बसंत अग्रवाल
इस भव्य महोत्सव का आयोजन करने वाले बालाजी, करवाने वाले बालाजी के भाव के साथ, पूर्णतः बाबा श्री श्याम एवं बालाजी महाराज की कृपा से किया जा रहा है।
कार्यक्रम में देश के सुप्रसिद्ध भजन गायक- मुंबई से प्रमोद त्रिपाठी, जयपुर से रजनी राजस्थान, रायपुर के लोकप्रिय भजन गायक राजू महाराज ‘पागल’ एवं विनय अग्रवाल अपनी भक्तिमय प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर करेंगे।






