इंदौर – राहुल गांधी 17 जनवरी को इंदौर दौरे पर आ रहे हैं. इस दौरे के दौरान वे भागीरथपुरा में पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे और मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में आयोजित उपवास कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. मध्य प्रदेश कांग्रेस इस दौरे को प्रदेश के नगरीय निकाय चुनावों की तैयारी के रूप में देख रही है, जहां पार्टी अपनी रणनीति को मजबूत करने की कोशिश करेगी.
राहुल गांधी का दौरा राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. वे इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में हाल की घटनाओं से प्रभावित परिवारों से मिलेंगे, जहां सामाजिक और आर्थिक मुद्दों पर चर्चा होगी. इसके अलावा, केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलने के फैसले के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन होगा. 17 जनवरी को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक जिला स्तर पर एक दिवसीय उपवास आयोजित किया जाए. यह उपवास मनरेगा के नाम बदलने के विरोध में होगा.
इंदौर में संबोधित भी करेंगे राहुल
दौरे के जरिए कांग्रेस नगरीय निकाय चुनावों की तैयारी में जुट गई है. मध्य प्रदेश के सभी नगरीय निकायों के अध्यक्षों, नगर पालिका अध्यक्षों, पार्षदों और नेता प्रतिपक्ष को इंदौर बुलाया गया है. राहुल गांधी उन्हें आनंद माथुर सभागृह में संबोधित करेंगे, जहां चुनावी रणनीति, स्थानीय मुद्दों और पार्टी की एकजुटता पर जोर दिया जाएगा. इस संबोधन को हर जिले के उपवास स्थलों पर लाइव टेलीकास्ट करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि कार्यकर्ता और नेता सीधे जुड़ सकें. कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि यह दौरा पार्टी को ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में मजबूत करने का अवसर प्रदान करेगा.

हिंदुओं को ही डराने का काम
भाजपा की विचारधारा पर हमला करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आगे कहा कि देश का प्रधानमंत्री हिंदू है, मुख्यमंत्री हिंदू है, फिर भी कहा जाता है कि हिंदू खतरे में है. यह बात एक बड़ा धोखा है. इस तरह की विचारधारा से मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को एकजुट होना पड़ेगा और सोशल मीडिया पर कड़ा उत्तर देना होगा. उन्होंने आरोप लगाया कि हिंदू सम्मेलन बुलाकर वास्तव में हिंदुओं को ही डराने का काम किया जा रहा है.

पूर्व और वर्तमान मुख्यमंत्री पर तंज
जीतू पटवारी ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पर भी तीखे तंज कसे. उन्होंने शिवराज सिंह चौहान के बारे में कहा कि वह रील अच्छी बनाते हैं जबकि डॉ मोहन यादव को उन्होंने ‘अभिनंदन मुख्यमंत्री’ करार दिया. पटवारी ने कहा कि वह ओरिजिनल मुख्यमंत्री नहीं हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा केवल भाषण और विज्ञापनों तक सीमित है और उसे किसानों की परेशानियों की कोई चिंता नहीं है.

कांग्रेस के नेतृत्व में किसानों की सरकार बनेगी
कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाते हुए जीतू पटवारी ने कहा कि 2028 में कांग्रेस के नेतृत्व में किसानों की सरकार बनेगी. इसके लिए पंचायत स्तर पर कमेटियों का गठन किया जा रहा है. उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस अब गांव-गांव जाकर अपनी जड़ें मजबूत करेगी और सरकार की विफलताओं को जनता के सामने बेनकाब करेगी.