Home देश 3 दिन से हनुमान जी की परिक्रमा कर रहा ये कुत्ता, अद्भुत...

3 दिन से हनुमान जी की परिक्रमा कर रहा ये कुत्ता, अद्भुत दृश्य देखने दूर-दूर से आ रही भीड़

56
0
ये कुत्ता करीब 48 घंटे से परिक्रमा कर रहा है और थक जाने पर वही हनुमान मूर्ति के सामने बैठ जा रहा है। कुछ लोग इस पूरी घटना को आस्था से जोड़ रहे हैं तो वहीं कुछ लोग इसे रहस्यमयी बता रहे हैं।

बिजनौर  – यूपी के बिजनौर जिले के एक गांव से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक कुत्ता हनुमान जी की मूर्ति की परिक्रमा करते हुआ देखा जा रहा है। ये कुत्ता करीब 48 घंटे से परिक्रमा कर रहा है और थक जाने पर वही हनुमान मूर्ति के सामने बैठ जा रहा है। जब ग्रामीणों को इस बात का पता तो मंदिर में भीड़ इकट्ठी हो गई। कुछ लोग इस पूरी घटना को आस्था से जोड़ रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग इसे रहस्यमयी बता रहे हैं।

बिना थके, बिना रुके परिक्रमा कर रहा कुत्ता

बता दें कि बिजनौर के नगीना तहसील के गांव नंदपुर में हनुमान जी का प्राचीन मंदिर है। इस मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति के चारों तरफ एक कुत्ता लगातार 48 घंटों से परिक्रमा कर रहा है और थक जाने पर वही चबूतरे में बैठ जाता है। इस सर्दी में कुत्ता हनुमान जी की मूर्ति को छोड़कर कहीं नहीं जा रहा है। ग्रामीणों उसे खाने के लिए भी दिया लेकिन वो कुछ खा भी नहीं रहा है।

देखने के लिए उमड़ रही भीड़

लोगों का कहना है उसके ऊपर एक कबूतर भी आकर बैठा लेकिन कुत्ता इसके बावजूद बिना थके, बिना रुके बजरंगबली की परिक्रमा करता रहा। कुत्ते के लगातार परिक्रमा को लेकर ग्रामीण आश्चर्यचकित हैं। ग्रामीणों का कहना है ये कुत्ता 48 घंटे से हनुमान मंदिर की मूर्ति के पास बैठता है और फिर परिक्रमा करने लगता है। इसको भगाने पर भी ये यहां से नहीं जा रहा है। इस घटना के वीडियो भी सामने आए हैं। यही वीडियो और तस्वीरें देखकर लोग दूर-दूर से देखने के लिए आ रहे हैं

परिक्रमा कर रहा कुत्ता

बता दें कि बिजनौर के नगीना तहसील के गांव नंदपुर में हनुमान जी का प्राचीन मंदिर है। इस मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति के चारों तरफ एक कुत्ता लगातार 48 घंटों से परिक्रमा कर रहा है और थक जाने पर वही चबूतरे में बैठ जाता है। इस सर्दी में कुत्ता हनुमान जी की मूर्ति को छोड़कर कहीं नहीं जा रहा है। ग्रामीणों उसे खाने के लिए भी दिया लेकिन वो कुछ खा भी नहीं रहा है।

देखने के लिए उमड़ रही भीड़

लोगों का कहना है उसके ऊपर एक कबूतर भी आकर बैठा लेकिन कुत्ता इसके बावजूद बिना थके, बिना रुके बजरंगबली की परिक्रमा करता रहा। कुत्ते के लगातार परिक्रमा को लेकर ग्रामीण आश्चर्यचकित हैं। ग्रामीणों का कहना है ये कुत्ता 48 घंटे से हनुमान मंदिर की मूर्ति के पास बैठता है और फिर परिक्रमा करने लगता है। इसको भगाने पर भी ये यहां से नहीं जा रहा है। इस घटना के वीडियो भी सामने आए हैं। यही वीडियो और तस्वीरें देखकर लोग दूर-दूर से देखने के लिए आ रहे हैं।

देखें वीडियो-

बहरहाल कुत्ते की परिक्रमा को लेकर गांव वालों की भीड़ जमा हो गई है। ग्रामीणों ने हनुमान मूर्ति के सामने पन्नी डाल दी जिससे उसे ठंड से राहत मिल सके। लोगों इसे लेकर एक दूसरे से चर्चा भी कर रहे हैं