Home देश प्रयागराज के माघ मेला में लगी भीषण आग, शिविर के बाहर लगी...

प्रयागराज के माघ मेला में लगी भीषण आग, शिविर के बाहर लगी 20 दुकानें जलकर राख

23
0

प्रयागराज में माघ मेला में आग लग गई. सेक्शन 5 के नारायण शुक्ला धाम शिविर में आग भड़कने के बाद हड़कंप मच गया. कल्पवास कर रहे लोग भागते-दौड़ते दिखे. पुलिस और संतों ने आग पर काबू पाने के लिए बचाव कार्य शुरू किया. कई किलोमीटर दूर से आग की लपटें दिखीं. फायर ब्रिगेड की 6 से 7 गाड़ियां मौके पर पहुंच कर आग बुझाने में जुट गई. आग पर काबू पा लिया गया.

20 दुकानें जलकर राख

फायर ब्रिगेड की ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आशंका जताई जा रही है कि आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट है. गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. नारायण शुक्ला धाम शिविर के सभी शिविरों में आग फैल गई थी. यहां करीब 15 टेंट लगे हुए थे जिनमें करीब 50 कल्पवासी थे. लोगों के समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. कल्पवासी शिविर के बाहर लगी 20 दुकानें जलकर राख हो गईं.