बिलासपुर – पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की डिप्टी सेक्रेटरी रही सौम्या चौरसिया की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है। हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने सौम्या की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी है।
सौम्या ने ईडी और ईओडब्ल्यू की कार्रवाई के विरोध में हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। इस मामले में हाईकोर्ट में बीते गुरुवार को सुनवाई पूरी हो गई थी और आर्डर रिजर्व रख लिया गया था।






