Home छत्तीसगढ़ PMGSY फेस-IV में 2500 करोड़ का टेंडर घोटाला! शर्तों में मनमाना बदलाव...

PMGSY फेस-IV में 2500 करोड़ का टेंडर घोटाला! शर्तों में मनमाना बदलाव कर चहेते ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने का आरोप

35
0
रायपुर – प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की फेस IV के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा लगभग 2500 करोड की निविदा बुलाई गई है। जिसमें प्रभारी प्रमुक अभियंता द्वारा अपने करीबी ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए निविदा की शर्तों को तोड़-मरोड़ कर व्यापक भ्रष्टाचार और अनियमितता की जा रही है। पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर और भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री डा. देवेन्द्र माडला ने इसकी शिकायत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मु यमंत्री विष्णुदेव साय से करते हुए जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि छ.ग. के आदिवासी ग्रामिण सडको के विकास के लिए भारत सरकार ने लगभग 2500 करोड रु स्वीकृत किए है जिसकी निविदा NIT क्र. 1077 1078, 1079, 1080, 1081, 1082 एवं 1076 फेस IV लगभग रु 2500 करोड की बुलाई गई है। प्रभारी प्रमुख अभियंता के. के. कटारे द्वारा सरकार की छवि खराब करने व करोडों रु का घपला करने के उद्देश से तथा अपने करीबी ठेकेदारो को लाभ पहुचाने के लिए निविदा के नियम व शर्तों को ही बदल दिया गया है। महोदय के. के. कटारे पर अंकुश लगाना आवश्यक है।

1. के. के. कटारे प्रभारी प्रमुख अभियंता है जबकि नियमित प्रमुख अभियंता पूर्व से है उसे किनारे कर अपनी करीबी व अघोषित भागीदारी वाली ठेका कंपनीयों की राजनैतिक पहुंच व धनबल से प्रभार प्राप्त है। 2. निविदा केन्द्र सरकार की SBD अनुसार लगानी है । SBD अनुसार वर्ष 2001 से आज तक बिड केपेसिटी हेतु टर्नओवर को 3 ञ्जद्बद्वद्गह्य लिया जाता है जिसे इसने 2 टाइम्स कर दिया, जिससे ठेकेदारो की बिड केपेसिटी न आ सके व प्रतिस्पर्धा न हो । PMGSY का स्टेन्डर्ड टेन्डर दस्तावेज है जो कि SBD फार्म में है और इसकी शर्तों को बदलने का अधिकार सिर्फ NRIDA केन्द्र को है।