Home छत्तीसगढ़ भूपेश बघेल बोले- शराब घोटाले मामले में बीजेपी रच रही षड्यंत्र

भूपेश बघेल बोले- शराब घोटाले मामले में बीजेपी रच रही षड्यंत्र

47
0
रायपुर – शराब घोटाले में जेल में बंद कांग्रेस विधायक कवासी लखमा से मिलने सेंट्रल जेल रायपुर पहुंचे पूर्व सीएम लखमा ने कहा कि अगर ईडी लखमा के मामले में कोर्ट के सामने जवाब पेश किया होता, तो 17 दिसंबर को ही फैसला आ गया होता।
लेकिन इन लोगों ने जवाब दाखिल ही नहीं किया। केवल ईओडब्ल्यू ने जवाब दाखिल किया है, लेकिन ईडी ने नहीं। ये लोग साजिश कर रहे हैं ताकि वह ज्यादा से ज्यादा दिनों तक जेल में रहें।
कोर्ट को फैसला करना है, लेकिन अगर वे जवाब दाखिल नहीं करेंगे, तो कोर्ट सुनवाई के लिए दूसरी तारीख देगा। उन्हें मगरमच्छ के आंसू बहाना बंद करना चाहिए और ईडी को सुप्रीम कोर्ट के सामने जवाब दाखिल करने का निर्देश देना चाहिए।